सोना ₹596 बढ़कर ₹69,905 पर पहुंचा:चांदी ₹568 चढ़कर ₹83,542 प्रति किलो बिक रही, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत



सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 1 अगस्त को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 596 रुपए बढ़कर 69,905 रुपए पर पहुंच गया है। कल इसके दाम 69,309 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं एक किलो चांदी 568 रुपए चढ़कर 83,542 रुपए प्रति किलो बिक रही है। इससे पहले चांदी 82,974 रुपए किलो प्रति पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।


4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,510 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,500 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,360 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 64,500 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 70,360 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,150 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,410 रुपए है।

Post a Comment

Previous Post Next Post