डोंबिवली - करण हिंदुस्तानी
अखिल भारतीय आगरी महोत्सव इस बार मंगलवार दस दिसंबर से शुरू होगा और सत्रह दिसंबर तक चलेगा। 20 वे अखिल भारतीय आगरी महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के हाथों किया जाएगा और इस महोत्सव में उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे भी खासतौर पर उपस्थित रहेंगे । शुक्रवार को इस महोत्सव की जानकारी देने के लिए डोंबिवली में एक पत्रकार परिषद का आयोजन किया गया। इस पत्रकार परिषद में आगरी यूथ फोरम के अध्यक्ष गुलाब वझे ने विस्तृत जानकारी दी।
इस महोत्सव में कला , साहित्य, सांस्कृतिक , शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाले आगरी समाज के लोगों का सम्मान किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में आगरी समाज के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद रामशेठ ठाकुर , पूर्व केबिनेट मंत्री जगन्नाथ पाटिल , सामाजिक नेता दशरथ पाटिल , पूर्व केंद्रीय पंचायत राज्य मंत्री कपिल पाटिल , पूर्व मंत्री गणेश नाईक , सांसद सुरेश म्हात्रे, श्रीकांत शिन्दे उपस्थित रहेंगे । आगरी महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए गुलाब वझे ने बताया कि महोत्सव में लाडकी बहनों के लिए भी एक दिन संरक्षित रखा गया है। इस दिन महोत्सव की सारी व्यवस्था महिलाओं के हाथ में रहेगी।
Post a Comment