उल्हासनगर : हरेश अशोक बोधा
रमज़ान के पाक मौके पर सौगत ए मोदी के विशेष कार्यक्रम का आयोजन 27 मार्च 2025 को उल्हासनगर-5 स्थित प्रेम नगर टेकड़ी समाज मंदिर में किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं को उपहार किट वितरित किए गए, जिससे समाज में सामुदायिक एकता और सौहार्द का संदेश दिया गया।
इस कार्यक्रम में सूफ़ी संवाद के राष्ट्रीय सह-प्रभारी अबेद अली चौधरी, सौगत ए मोदी के महाराष्ट्र प्रमुख सलीम बागवान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महाराष्ट्र की उपाध्यक्ष एडवोकेट तबस्सुम खटाल बैरागदार और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महाराष्ट्र के सोशल मीडिया शहप्रमुख भारत बठिजा की विशेष उपस्थिति रही।
इसके अलावा, समाजसेवा और राजनीति के कई प्रमुख चेहरे इस आयोजन में शामिल हुए, जिनमें सिमरन सेवा प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप रूपानी, भाजपा परिवहन प्रकोष्ठ मंडल 5 के अध्यक्ष नरेश कुकरेजा, भाजपा अधिकारी संदीप विशे, राजेश गणेजा, किशोर ताराचंदानी, गिरीश वाघ, संगीत सेवा मंडली के समाजसेवी जीतू खन्ना, गुरु गोरक्ष मठ अंबरनाथ के मठाधीश महंत योगी धनराज नाथ और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला कार्यक्रम
इस कार्यक्रम के जरिए सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। रमज़ान के इस पावन अवसर पर मुस्लिम महिलाओं को उपहार देकर सौगत ए मोदी ने समाज के सभी वर्गों के प्रति सम्मान और एकता का भाव प्रकट किया।
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने इस पहल की सराहना की और इसे धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकजुटता का एक बेहतरीन उदाहरण बताया। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे इस कार्यक्रम को भारी समर्थन मिला।
Post a Comment