उल्हासनगर : हरेश अशोक बोधा
उल्हासनगर महानगरपालिका चुनाव संपन्न होने के बाद शुक्रवार को महायुति की ओर से महापौर एवं उपमहापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया गया। यह नामांकन कार्यक्रम खासदार श्रीकांत शिंदे तथा आमदार कुमार आयलानी की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ।
महापौर पद के लिए महायुति के घटक दल शिवसेना की ओर से अश्विनी कमलेश निकम ने नामांकन दाखिल किया, जबकि उपमहापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से अमर लुंड ने नामांकन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई), साईं पार्टी, वंचित बहुजन आघाड़ी सहित महायुति के अन्य घटक दलों के पदाधिकारी एवं नगरसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र और राज्य में महायुति की सरकार विकास के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सफलतापूर्वक कार्य कर रही है, उसी तरह उल्हासनगर महानगरपालिका में भी महायुति की सरकार बनाकर जनता की भलाई से जुड़े कार्य किए जाएंगे।
नामांकन के अवसर पर सांसद श्रीकांत शिंदे, आमदार कुमार आयलानी, आमदार बालाजी किणीकर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वधर्या, गोपाल लांडगे, प्रदीप रामचंदानी सहित भाजपा, शिवसेना एवं अन्य घटक दलों के नगरसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


Post a Comment