भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी, विकास का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत : आमदार, जिलाध्यक्ष व मनपा चुनाव प्रमुख की उपस्थिति में हुआ विमोचन


 

उल्हासनगर : हरेश अशोक बोधा


आगामी महानगरपालिका चुनावों के मद्देनज़र सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र भाजपा जिला कार्यालय में औपचारिक रूप से जारी किया गया। इस घोषणापत्र का विमोचन आमदार कुमार आयलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वधर्या एवं मनपा चुनाव प्रमुख प्रदीप रामचंदानी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।


इस अवसर पर भाजपा नेतृत्व ने शहर के सर्वांगीण विकास और नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” की संकल्पना पर आधारित इस घोषणापत्र में उल्हासनगर को स्वच्छ, सुरक्षित, सक्षम और आधुनिक महानगर के रूप में विकसित करने का स्पष्ट एवं दूरदर्शी रोडमैप प्रस्तुत किया गया है।


घोषणापत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, सुदृढ़ स्वच्छता व्यवस्था, निर्बाध जलापूर्ति, सड़क एवं यातायात विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं, महिला सशक्तिकरण तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्राथमिकता दी गई है। भाजपा का लक्ष्य उल्हासनगर को एक आदर्श और विकसित महानगर के रूप में स्थापित करना है।


भाजपा नेतृत्व ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए महानगरपालिका में भी मजबूत और सक्षम भाजपा नेतृत्व आवश्यक है। इसी उद्देश्य से नागरिकों से भाजपा के सभी उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई।


नेतृत्व ने यह भी स्पष्ट किया कि यह घोषणापत्र शहरवासियों की जरूरतों और अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है तथा चुनाव में विजय के उपरांत इसमें किए गए प्रत्येक वचन को समयबद्ध एवं प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के लिए भाजपा पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।






Post a Comment

Previous Post Next Post