कामेश्वर महादेव मंदिर में 30 वर्षों से चली आ रही श्रावण माह महाअभिषेक परंपरा की 29 अगस्त को होगी पूर्णाहुति



 

उल्हासनगर | हरेश अशोक बोधा


उल्हासनगर कैंप-2 स्थित अमन टॉकीज रोड, जय शंकर अपार्टमेंट के प्रथम तल पर स्थित श्री कामेश्वर महादेव मंदिर में पिछले 30 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही पावन श्रावण माह महाअभिषेक धार्मिक परंपरा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। आगामी 29 अगस्त 2026 (शनिवार) को इस भव्य धार्मिक आयोजन की पूर्णाहुति एवं विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


मंदिर सेवाधारियों के अनुसार, गुरु पूर्णिमा से प्रारंभ हुए इस महाअनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन भगवान कामेश्वर महादेव का अभिषेक, दुग्धधारा अभिषेक, पूजन-अर्चन तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस आयोजन में भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद एवं पुण्य लाभ प्राप्त किया।


यज्ञ निर्देशक धीरेन महाराज एवं यज्ञ आचार्य विशाल महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहे इस धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में सुख-शांति, सद्भाव, सेवा, दान, संयम एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। तीन दशकों से चली आ रही यह परंपरा क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनी हुई है।


पूर्णाहुति के अवसर पर विशेष वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन, महाआरती, प्रसाद वितरण एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों ने शहरवासियों एवं शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर का भक्ति लाभ लेने तथा भगवान कामेश्वर महादेव के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।


कार्यक्रम विवरण


तिथि: 29 अगस्त 2026, शनिवार

अवसर: पूर्णाहुति एवं विशेष धार्मिक कार्यक्रम

स्थान: श्री कामेश्वर महादेव मंदिर, 103 जय शंकर अपार्टमेंट, सत्यनारायण गौशाला शाला के सामने, अमन टॉकीज रोड, उल्हासनगर-2


भारत विकास डिजिटल न्यूज़







Post a Comment

Previous Post Next Post