उल्हासनगर विधानसभा चुनाव 2024 में कांटे की टक्कर


उल्हासनगर : हरेश अशोक बोधा


अक्टूबर 2024 में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही उल्हासनगर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव एक ही चरण में होगा, जिसमें मतदान 20 नवंबर को और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

उल्हासनगर में मुख्य मुकाबला: कुमार आयलानी बनाम ओमी पप्पू कालानी

उल्हासनगर की विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के कुमार आयलानी और NCP (SP) के ओमी पप्पू कालानी के बीच होगा। पिछले चुनाव में कुमार आयलानी ने ज्योति पप्पू कालानी को महज 1946 मतों से हराया था, और इस बार यह लड़ाई अस्तित्व की होगी।

मतदाता: 270,000 और 260 बूथ

उल्हासनगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 270,000 मतदाता हैं, जिसमें विभिन्न जातियों और समुदायों का समावेश है। मराठी भाषी 102,000, सिंधी 65,000, उत्तर भारतीय 45,000, मुस्लिम 30,000, सिख 12,000, और राजस्थानी 6,000 मतदाता शामिल हैं।

उम्मीदवारों की लम्बी सूची
इस बार कई प्रमुख उम्मीदवार मैदान में होंगे, जिनमें:

1) कुमार आयलानी (भाजपा)
2) ओमी पप्पू कालानी (NCP/SP)
3) भगवान भालेराव (NCP/SP / अपक्ष )
4) राजेंद्र चौधरी (शिवसेना - शिंदे गट)
5) संजय गुप्ता (वंचित बहुजन अघाड़ी)
6) भारत (गंगोत्री) राजवानी ( NCP / AP)

राजनीतिक समीकरण: सिंधी समुदाय की भूमिका

इस चुनाव में सिंधी समुदाय की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि यह क्षेत्र में एक निर्णायक वोट बैंक बन सकता है। बढ़ते मराठी भाषियों को देखते हुए, यह चुनाव उल्हासनगर में सांस्कृतिक और राजनीतिक समीकरणों को बदल सकता है।

उल्हासनगर की जनता का फैसला
उल्हासनगर विधानसभा चुनाव में रोचक नजारा देखने को मिलेगा, जहाँ हार-जीत का अंतर कुछ ही मतों से तय हो सकता है। अब सभी की नजरें 20 नवंबर को होने वाले मतदान पर हैं, जब उल्हासनगर की जनता अपना जनादेश देगी।

उल्हासनगर विधानसभा 2019 की जानकारी














Post a Comment

Previous Post Next Post