कल्याण : हरेश अशोक बोधा
भाजपा की कल्याण पूर्व विधानसभा सीट से उम्मीदवार सुलभा गणपत गायकवाड़ के नामांकन के दौरान आज भारी जनसैलाब उमड़ा, जिससे आगामी चुनाव में उनकी जीत की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे ने इस अभूतपूर्व समर्थन को देखते हुए दावा किया, "यह सीट भाजपा के पक्ष में निश्चित रूप से सुरक्षित है।"
सुलभा गायकवाड़ ने विशाल जनसमर्थन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मंत्री रविंद्र चव्हाण ने कहा, "भाजपा को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, और सुलभा गायकवाड़ की जीत से क्षेत्र का पूर्ण विकास संभव होगा।"
सुलभा गायकवाड़ ने अपने वक्तव्य में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनता की सेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया। उन्होंने पिछले आठ महीनों से लगातार मतदाताओं के संपर्क में रहने का उल्लेख किया, जिससे उन्हें व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ है।
मंत्री चव्हाण ने बताया कि गणपत गायकवाड़ के उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर भाजपा ने उनकी पत्नी सुलभा गायकवाड़ को उम्मीदवार चुना है, और भारी जनसैलाब उनकी सफलता का स्पष्ट संकेत है।
नेताओं की उपस्थिति ने बढ़ाया उत्साह
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे, मंत्री रविंद्र चव्हाण, पूर्व सांसद कपिल पाटिल, विधायक कुमार आयलाणी, और अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति ने रैली को और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया।
Post a Comment