उल्हासनगर : हरेश अशोक बोधा
बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े अनेक नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी में विधिवत रूप से प्रवेश कर संगठन को सशक्त किया। यह पक्ष प्रवेश कार्यक्रम राजेश वानखेड़े के निवास स्थान पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थकों की उपस्थिति रही।
भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से राजेश वानखेड़े, मनोज शेलार, भाऊ म्हात्रे, प्रधान पाटिल सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। सभी नवप्रवेशी सदस्यों ने भाजपा की नीतियों, विचारधारा और नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी के साथ समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री रविन्द्र चव्हाण, जिला अध्यक्ष श्री राजेश वधारिया, आमदार श्री कुमार आयलानी, चुनाव अध्यक्ष श्री प्रदीप रामचंदानी तथा श्री मनू गरीब विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने सभी नवप्रवेशी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से पार्टी को आगामी चुनावों में निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी और संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

Post a Comment