उल्हासनगर : हरेश अशोक बोधा
भारतीय जनता पार्टी के जनहितकारी कार्यों, विकासोन्मुख नीतियों एवं लगातार मिल रही राजनीतिक सफलताओं से प्रभावित होकर आज भाजपा जिला कार्यालय में भव्य पार्टी प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उल्हासनगर-5 क्षेत्र, पैनल नंबर 19 से DS ग्रुप के अध्यक्ष श्री राजू गोपलानी ने गुरु वलेचा सहित सैकड़ों समर्थकों एवं प्रमुख व्यापारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में विधिवत प्रवेश किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश वधर्या ने कहा कि उल्हासनगर महानगरपालिका में ऐसे सक्षम एवं अनुभवी व्यापारियों का प्रतिनिधित्व आवश्यक है, जो महासभा में व्यापारियों एवं आम नागरिकों की समस्याओं को मजबूती से उठा सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पैनल नंबर 19 से श्री राजू गोपलानी के नाम की संभावित उम्मीदवारी की घोषणा की।
इस अवसर पर श्री राजू गोपलानी ने कहा कि पैनल नंबर 19 क्षेत्र में सड़कें खोदी हुई हैं, सफाई व्यवस्था, डंपिंग ग्राउंड, धूल-मिट्टी जैसी अनेक गंभीर समस्याएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में वे साईं पार्टी से चुनाव लड़े थे और बेहद कम मतों से पराजित हुए थे, किंतु इस बार भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और जीत सुनिश्चित है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेश वधर्या, आमदार श्री कुमार आयलानी, चुनाव प्रमुख श्री प्रदीप रामचंदानी की प्रमुख उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त अमर लुंड, शेरी लुंड, मनोहर खेमचंदानी, मीडिया प्रमुख श्री हरेश बोधा, लक्की नथानी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पार्टी में प्रवेश करने वाले सभी व्यापारियों एवं समर्थकों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं शहर के समग्र विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। सभी ने मिलकर आने वाले चुनावों में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक माहौल में संपन्न हुआ।



Post a Comment